अल्मोड़ा -: अब गाय का शुद्ध दूध 500ml के पाउच में मिलेगा, जाने कीमत

अल्मोड़ा| बाजार में अब लोगों को आधा व एक लीटर का पॉलीपैक गाय का दूध भी मिलेगा| दुग्ध संघ अल्मोड़ा की ओर से गाय का दूध मार्केट में उतारा गया है| लोगों को 1 लीटर गाय का दूध ₹54 में मिलेगा|
दुग्ध संघ के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट ने कहा कि आंचल के अन्य दूध की तरह ही गाय का दूध पी उत्तम और स्वास्थ्यवर्धक है| संघ के प्रभारी प्रधान प्रबंधक अरुण नगरकोटी ने कहा कि वर्तमान में पर्याप्त मात्रा में गाय का दूध उपलब्ध है| गाय के दूध की गुरुवार को लॉन्चिंग कर दी गई है| 1 लीटर का स्टैंडर्ड दूध का पैकेट भी बाजार में उपलब्ध रहेगा| जबकि इससे पहले स्टैंडर्ड दूध का आधा लीटर का ही पैकेट बाजार में मिलता था| 500 मिली पाउच की कीमत ₹27 है|