Almora -: अब ऊर्जा निगम भी होगा पेपरलेस, प्रशिक्षण शुरू

अल्मोड़ा| डिजिटिलाइजेशन के युग में ऊर्जा निगम ने भी अब पूरी तरह पेपरलेस की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं| अब कार्यालय के काम ऑनलाइन होंगे| इसके लिए देहरादून से पहुंचे इंजीनियर्स ने विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया| कार्यशाला के साथ पेपरलेस कार्यों की कवायद तेज हो गई है|


बताते चलें कि ऊर्जा निगम के कई कार्य अभी भी पेपरों के माध्यम से हो रहे हैं| इसमें विभागीय कर्मचारियों को मेहनत अधिक करनी पड़ती है और कई बार पेपर में महत्वपूर्ण दस्तावेजों के खोने का भय रहता है| लेकिन अब इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा| विभाग का लेखा-जोखा समेत सभी अभिलेख जल्द ही ऑनलाइन होंगे| शुक्रवार से ईआरपी एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग के तहत विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए तीन दिनी कार्यशाला शुरू हो गई है|
कन्हैया जी मिश्रा (ईई ऊर्जा निगम अल्मोड़ा) ने कहा ऊर्जा निगम पूरी तरह पेपरलेस होगा| दफ्तर के सभी कार्य ऑनलाइन होंगे| इसके लिए शुक्रवार से 3 दिन का विभागीय कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है|