
अल्मोड़ा। नगर के एनटीडी क्षेत्र में स्थापित मृग विहार में अब 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे निशुल्क जानवरों को देख पाएंगे। जी हां मृग विहार में बच्चों के लिए मुफ्त प्रवेश की सेवा संचालित होने जा रही हैं। और वही जब 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे वहां पर मृग विहार का लुफ्त उठाने जाएंगे तो उन्हें ₹20 टिकट देना होगा। अल्मोड़ा के एनटीडी क्षेत्र में स्थित मृग विहार की स्थापना वर्ष 1978 में की गई थी जो कि 38 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है और यहां पर तेंदुआ, हिरण ,सफेद बंदर समेत कई प्रजाति के जानवर हैं।पहले यहां पर 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ₹10 टिकट देकर सैर करनी पड़ती थी मगर अब इसकी सेवा बच्चों को मुफ्त में मिलेगी यहां पर बच्चों के लिए निशुल्क प्रवेश की सेवा शुरू हो गई है।
