अल्मोड़ा:- चौबटिया उद्यान में अब चेरी की भी बनेगी पहचान….. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में चौबटिया उद्यान सेब के लिए काफी प्रसिद्ध है। बता दे कि रानीखेत में स्थित चौबटिया उद्यान की चेरी को भी अब पहचान मिलेगी। उद्यान में अब लोग चेरी का भी स्वाद ले पाएंगे। पहली बार यहां 11 प्रजाति के चेरी के पौधे लगाए गए हैं जो फलों से लहलहा रहे हैं। एक साल में ही पेड़ों ने फल देना शुरू कर दिया है।

उद्यान में फरवरी 2023 में चेरी का ब्लॉक स्थापित किया गया था जिसमें 11 प्रजातियों की चेरी के 960 पौधे रोपे गए थे। यह अमेरिका और हिमाचल प्रदेश से ले गए थे तथा कई पेड़ों ने एक साल में ही फल देना शुरू कर दिया है और स्थानीय लोगों को यह पेड़ अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। ब्लॉक हार्ट, न्यूरो ड्यूरो, चौबटिया बिग, एल्टन ,स्टेला समेत चेरी की कई प्रजातियां यहां पर लगाई गई है जो कि अब लोगों के मुंह में स्वाद घोलेंगी।