Almora- राजकीय महाविद्यालय मासी में छात्र संघ निर्वाचन हेतु जारी की गई अधिसूचना

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय मासी में आज दिनांक 1 नवंबर 2023 को 4:00 बजे छात्र संघ निर्वाचन 2023 हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। कार्यक्रम के अनुसार 2 नवंबर 2023 को छात्र संघ नामांकन प्रपत्रों की बिक्री की जाएगी।

बता दे कि नामांकन प्रपत्रों की बिक्री 11:00 से शाम 3:00 बजे तक की जाएगी और नामांकन हेतु प्रपत्र 3 नवंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे जमा किए जाएंगे। 4 नवंबर 2023 को नामांकन प्रपत्रों की जांच का कार्य किया जाएगा और दिनांक 4 नवंबर को ही 1:00 बजे से 4:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं जिसके बाद 6 नवंबर 2023 को महाविद्यालय में आम सभा का आयोजन किया जाएगा और 7 नवंबर 2023 को 10:00 बजे से 2:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया होगी। इसके बाद 3:00 बजे से चुनाव परिणाम की घोषणा और शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। बता दे कि छात्र संघ निर्वाचन समिति की बैठक में अध्यक्ष/ प्राचार्य प्रोफेसर आनंद प्रकाश सिंह द्वारा चुनाव को पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने का आवाहन किया गया है। इस दौरान महाविद्यालय के प्रोफेसर एवं अन्य जन उपस्थित रहे।