अल्मोड़ा:- जिले का नाम रोशन करते हुए नीलम ने जीता रजक पदक

अल्मोड़ा। जिले की निवासी नीलम ने रजत पदक जीतते हुए अल्मोड़ा जिले का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ में 5 से 8 मार्च तक हुई अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज योग प्रतियोगिता में उत्तराखंड की कई महिलाओं ने प्रतिभाग किया और जिले के जीआईसी खीड़ा की व्यायाम शिक्षिका नीलम पूरी बिष्ट ने व्यक्तिगत महिला स्पर्धा में रजत पदक जीते हुए जिले का नाम रोशन किया है। रिद्धिमिक पेयर स्पर्धा में नीलम पूरी बिष्ट और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेवली जाखनीधार टिहरी गढ़वाल की नीलम नेगी ने कांस्य पदक जीतकर न सिर्फ अपने जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन दोनों की उपलब्धि पर राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियो ने खुशी जताई है।

Leave a Reply