Almora- “राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन” ग्रामीण महिलाओं को ले जा रहा है आत्मनिर्भरता की ओर

अल्मोड़ा। पहाड़ों में जंगली जानवरों से खेती को काफी नुकसान पहुंच रहा है लोगों के गेहूं, धान जैसे कई प्रकार की खेती को जंगली जानवर आकर नुकसान पहुंचा रहे हैं ऐसे में ग्रामीण महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की सोच ली है। ऐसे में जिले की कई ग्रामीण महिलाएं अनाजों की खेती के अलावा अन्य खेतिया भी कर रही हैं जैसे दस्तक गुलाब, तुलसी, दालचीनी, लेमन ग्रास, अर्क आदि।

तथा इनकी खेती से महिलाएं आजीविका कमा रही हैं। गुलाब से गुलाब जल बनाना तथा और भी कई कार्यों में इसका प्रयोग हो रहा है तथा इस राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का लाभ कई स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने उठाया है। इस योजना से आजीविका कमाने वाली महिलाओं में सरस्वती स्वयं सहायता समूह की भावना लोहनी, हेमा लोहनी, दुर्गा लोहनी, पुष्पा देवी, जानकी कांडपाल तथा भागीरथी स्वयं सहायता समूह की अनीता लोहनी दया लोहनी, रेखा लोहनी समेत कई महिलाएं शामिल है।