Almora -: लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

अल्मोड़ा| आज बालिका दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| जिसमें विभिन्न बालिकाओं ने हिस्सा लिया| भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लाल बहादुर शास्त्री संस्थान अल्मोड़ा की छात्रा लता पालीवाल द्वितीय स्थान पर संजना बिष्ट तथा तृतीय स्थान पर लता पाठक रही| इनके अलावा वहां पर और भी बालिकाओं ने आज महिलाओं की स्थिति पर अपने-अपने विचार रखें| कहां की महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है| इतिहास के कई उदाहरण देते हुए महिलाओं की स्थिति को बताया गया और आज समाज में महिलाओं की क्या स्थिति है इस बात पर भी छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखें| महिलाओं के साथ जो अत्याचार समाज में आज हो रहे हैं उनके विरुद्ध खुद महिलाओं को आवाज उठाने के लिए कहा गया|


इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री संस्थान के संचालक प्रताप सिंह भंडारी, गोविंद सिंह भंडारी तथा संस्थान के विभिन्न छात्र-छात्राएं उपस्थित थे|


आइए जानते हैं कि महिला सशक्तिकरण है क्या?


महिला सशक्तिकरण को बेहद आसान शब्दों में परिभाषित किया जा सकता है कि इससे महिलाएं शक्तिशाली बनती है| जिससे वह अपने जीवन से जुड़ी सभी फैसले स्वयं ले सकती हैं और समाज में अच्छे से रह सकती है| समाज में उनके वास्तविक अधिकार को प्राप्त करने के लिए उन्हें सक्षम बनाना महिला सशक्तिकरण है| एक महिला में ऐसी ताकत है कि वह समाज और देश में बहुत कुछ बदल सके| वह समाज में किसी समस्या को पुरुषों से बेहतर ढंग से निपट सकती है| विकास की मुख्यधारा में महिलाओं को लाने के लिए भारत सरकार द्वारा कई योजनाएं भी चलाई गई है| संक्षिप्त रूप में कहे तो महिला सशक्तिकरण भौतिक या आध्यात्मिक, शारीरिक या मानसिक सभी स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाने की एक प्रक्रिया है|