
अल्मोड़ा निवासी प्रसिद्ध लोक गायक दीवान सिंह कनवाल के निधन के बाद संगीत जगत में शोक की लहर है। उत्तराखंड के लोकप्रिय कुमाऊनी लोक गायक दीवान सिंह कनवाल का निधन आज बुधवार तड़के हो गया है। दीवान सिंह कनवाल की उम्र अभी 65 वर्ष है और उन्होंने अपनी अंतिम सांसें अल्मोड़ा के खत्याड़ी स्थित आवास में ली उनके निधन की खबर सुनकर कुमाऊनी लोक संगीत जगत और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है, उनके जाने का सभी को बेहद दुख है। उन्होंने कुमाऊनी लोक संगीत में काफी पहचान बनाई और संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक वह काफी लंबे समय से बीमार थे इसके बाद आज बुधवार तड़के उनका निधन हो गया।

