अल्मोड़ा:- करवाचौथ पर खुली रहेंगी बाजारें……. पढ़े पूरी खबर

आज दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ के अवसर पर रविवार के दिन भी अल्मोड़ा जिले में बजारे खुली रहेंगी। करवा चौथ आज रविवार को मनाया जा रहा है और सुहागन औरतें आज के दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। महिलाओं ने करवा चौथ की तैयारी पूरी कर ली है और व्यापार मंडल ने निर्णय लिया है कि आज के दिन बाजार को खुला रखा जाएगा जिससे लोग करवा चौथ की खरीदारी कर पाएंगे। रविवार को बाजार बंद रहता है मगर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आज के दिन बाजार खुला रखने का निर्णय लिया है। नगर अध्यक्ष अरुण वर्मा के अनुसार कई लोग करवा चौथ की खरीदारी अभी तक नहीं कर पाए हैं और लोगों को खरीदारी करने का मौका मिले इसके लिए आज बाजार को खुला रखा जाएगा। बीते शनिवार को भी बाजार में काफी चहल-पहल देखने को मिली महिलाओं ने करवा चौथ व्रत सामग्री खरीदी और कई महिलाओं ने आभूषण भी खरीदें इसके बाद आज रविवार को भी बाजार खुला रखने का निर्णय लिया गया है।