अल्मोड़ा:- गेंदे के फूलों से ग्रामीणों को मिलेगी पहचान….. कारोबार से जोड़े जाएंगे किसान

अल्मोड़ा। जिले में ग्रामीणों को गेंदे के फूलों की खेती करने से एक नई पहचान मिलेगी। 100 किसानों को गेंदा उत्पादन कारोबार से जोड़ा जाएगा। जिले के 10 गांवो को इस खेती से एक नई पहचान मिलेगी। उद्यान विभाग की पहल पर किसानों को इस कारोबार से जोड़ा जाएगा और विभाग के मुताबिक पहले चरण में 20 हेक्टेयर भूमि पर गेंदा फूल की खेती की जाएगी जिसकी 2000 टन गेंदे के फूलों का उत्पादन हो पाएगा तथा ग्रामीणों की आर्थिक की भी मजबूत होगी। जिले के धौलादेवी, हवालबाग, द्वाराहाट, चौखुटिया, लमगड़ा के 10 गांवो का चयन इस खेती के लिए उद्यान विभाग द्वारा किया गया है और पहले चरण में 20 हेक्टेयर भूमि पर गेंदे के फूलों की खेती होनी है जिसमें 2000 कुंटल गेंदे के फूलों का उत्पादन हो पाएगा।

Leave a Reply