
अल्मोड़ा द्वाराहाट। क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज की छात्रा मनीषा का चयन जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के लिए हुआ है उनकी इस उपलब्धि के लिए उनकी प्रधानाचार्य तनुजा जोशी और शिक्षिका सोनिका नेगी ने खुशी जताई है तथा विद्यालय परिवार ने भी उन्हें इसके लिए बधाई दी है। दरअसल राजकीय इंटर कॉलेज में साल 2019 में हुए एपीजे अब्दुल कलाम राज्य स्तरीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण महोत्सव में इस विद्यालय की दो छात्राओं मनीषा आर्या और दीपिका पंत ने अपने शिक्षिकाओं के संरक्षण में विज्ञान ड्रामा में प्रतिभाग किया था जिसके बाद इनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। तथा अब कोविड महामारी को देखते हुए बीते 8 फरवरी से आज 11 फरवरी तक प्रदर्शनी का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया गया जिसमें अब मनीषा आर्या का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। यह उनके परिवार, विद्यालय परिवार और पूरे नगर के लिए काफी खुशी की बात है।
