Almora -: मल्ला महल शिफ्ट होंगे पर्यटन और संस्कृति विभाग के दफ्तर

अल्मोड़ा| संस्कृति विभाग और जिला पर्यटन कार्यालय को आने वाले समय में अल्मोड़ा की ऐतिहासिक मल्ला महल में शिफ्ट किया जा सकता है| इसके लिए डीएम ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है| जिसमें स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू हो जाएगी|
पर्यटन कार्यालय को गेस्ट हाउस जबकि संस्कृति विभाग के दफ्तर में मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण की योजना है|
बताते चले कि कुछ महीने पहले तक ऐतिहासिक मल्ला महल से अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट संचालित होता था| इस ऐतिहासिक महल में तमाम कार्यालय हुआ करते थे| कुछ माह पूर्व ही कलेक्ट्रेट को अपने नए भवन पांडेखोला में शिफ्ट किया गया था| मल्ला महल में इन दिनों पुरानी धरोहर के संरक्षण का कार्य चल रहा है| ताकि मल्ला महल का संरक्षण बेहतर तरीके से हो सकें| जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जिला पर्यटन और संस्कृति विभाग के कार्यालय को मल्ला महल में शिफ्ट करने के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेज दिया है|
डीएम वंदना सिंह ने कहा कि जिला पर्यटन और संस्कृति विभाग के दफ्तर को मल्ला महल के पीछे बने कार्यालयों में शिफ्ट करने का प्रस्ताव शासन को भेजा है| पर्यटन विभाग के दफ्तर को गेस्ट हाउस जबकि संस्कृति विभाग दफ्तर के स्थान पर मल्टी स्टोरी पार्किंग का प्रस्ताव है| शासन से स्वीकृति मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी|
बताते चलें कि मल्ला महल में संस्कृति विभाग का दफ्तर शिफ्ट होने के बाद वहां पार्किंग बनाई जा सकती है| जिससे नगर में दिन पर दिन बिगड़ रही यातायात की बौझ से निपटने के लिए वाहन पार्किंग की समस्या से छुटकारा मिलेगा|