अल्मोड़ा -: 24 से 26 फरवरी को होगा महिला होलिकोत्सव का आयोजन

अल्मोड़ा| महिला कल्याण संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महिला होलिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा|


महिला होलिकोत्सव के संबंध में एक आवश्यक बैठक संस्था द्वारा की गई| जिसमें निर्णय लिया गया कि इस वर्ष होलिकोत्सव का आयोजन 24 फरवरी, 25 फरवरी व 26 फरवरी को किया जाएगा|
जिसमें 24 फरवरी को स्कूल की बालिकाओं की प्रतियोगिता होगी| 25 फरवरी को अल्मोड़ा के मोहल्लों की महिलाओं की प्रतियोगिता होगी व 26 फरवरी को कुमाऊं से आई हुई टीमों की प्रतियोगिता अल्मोड़े की महिलाओं के साथ होगी।
26 फरवरी को 11:00 बजे से सांस्कृतिक जुलूस का आयोजन होगा, जो सिद्धनौला मंदिर से नंदा देवी परिसर में पहुंचेगा, जहां प्रतियोगिता आरंभ होगी।
बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल द्वारा की गई व संचालन उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय व सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया।
बैठक में आशा कर्नाटक, शांति शाह , आशा पंत, रमा जोशी, सुनैना मेहरा, राधिका जोशी, अनीता रावत, गीता शाह, दीपा सतीश जोशी, ममता चौहान, रेखा चौहान, सरला बिष्ट, मंजू रावत, मंजू अग्रवाल, मंजू जोशी, चंद्रा अग्रवाल, अदिति अग्रवाल पांडे, अनुराधा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल, दीपा जोशी, रीता जोशी, कल्पना जोशी, इंदिरा लोहानी शामिल रहे|