Almora -: अस्पताल में लगने लगी लंबी-लंबी कतारें, गर्मी के साथ आने लगी बीमारियां, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

अल्मोड़ा| गर्मी बढ़ने के साथ ही अल्मोड़ा के लोग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं| इसका असर निजी व सरकारी अस्पतालों में दिखने लगा है| जहां मरीजों की भीड़ उमड़ने लगी है| अस्पताल में पर्चा बनवाने से लेकर ओपीडी में डॉक्टरों के कक्ष और जांच के लिए मरीजों की पैथोलॉजी लैब के बाहर लंबी लाइन लग रही है| जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है| इस दौरान पर्ची बनवाने के लिए सुबह ही काउंटर पर लंबी लाइन लग रही है| वही ओपीडी में डॉक्टरों की कमरे के सामने भी मरीजों की भीड़ लग रही है| इस दौरान दवाई लेने वाले काउंटर से लेकर पैथोलॉजी लैब पर भी मरीजों को घंटे खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है| बेस और महिला अस्पताल में भी मरीजों की खासी भीड़ रही है| बीएमएस डॉ. कुसुम लता ने कहा कि फिलहाल मौसम बदल रहा है| गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग बीमार भी हो रहे हैं| मौसम बदलने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ रहा है|