अल्मोड़ा:- कार से बरामद हुई शराब…. चालक फरार…. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। बता दे कि यहां पर पुलिस को दो वाहनों से अवैध शराब बरामद हुई मगर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जानकारी के मुताबिक सोमेश्वर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बरामद की है मगर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल से फरार हो गया। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है मामले में पुलिस को सूचना मिली थी कि दो वाहनों से शराब की तस्करी की जा रही है।

इस पर थाना अध्यक्ष ने चेकिंग अभियान चलाया और गणनाथ मोड़ पर दो कार सामने से आती दिखाई दी और उन्होंने पुलिस को देखकर रास्ता मोड़ लिया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपित कार छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश कर रही है और दोनों की कार से तलाशी के दौरान 26 पेटियों में 1248 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए।