![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा| जिले के हवालबाग ब्लाक के सरना गांव में एक युवक पर तेंदुए के हमला करने की खबर सामने आई है|
युवक ने अपनी सूझबूझ दिखाकर अपनी जान बचा ली|
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को देर रात सरना गांव निवासी 31 वर्षीय कमल तिवारी फोन पर बात करते-करते अपने घर से बाहर निकले| इस दौरान घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया| जैसे ही तेंदुए ने कमल को दबोचने के लिए छलांग लगाई तो कमल सही समय पर नीचे झुक गया| उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकलो तो तेंदुआ भाग गया|
इसके बाद ग्रामीणों ने शीतलाखेत वन क्षेत्र के रेंजर मोहन राम आर्य को इसकी सूचना दी| बुधवार को वन विभाग की टीम वहां पहुंची|
ग्रामीण यह कह रहे है कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है| उन्होंने क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग उठाई|
वहीं रेंजर ने कहा वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त करेगी|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)