
अल्मोड़ा। जिले में तेंदुआ दहशत मचा रहा है। बता दे कि दिनदहाड़े तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया जिले के अधिकतर क्षेत्रों से तेंदुए के आतंकी की खबरें सामने आ रही है और ऐसे में एक ऐसी ही खबर द्वाराहाट से सामने आई है जहां पर तेंदुए के हमले से महिला घायल हो गई और राहत की बाद यह है कि इस हादसे में महिला की जान बच गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
द्वाराहाट में दिनदहाड़े घर के पास ही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया महिला खीमा देवी अपनी साथियों के साथ सुबह घर के पास खेतों में घास देने पहुंची और तभी घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर लिया वह चिल्लाने लगी जिसके बाद साथी महिलाओं ने भी शोर मचाया और उसके बाद तेंदुआ मौके से भाग गया तथा राहत की बात यह रही कि महिला की जान बच गई लेकिन इस दौरान महिला को तेंदुए ने काफी घाव भी दिए जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों का कहना था कि महिला की जान खतरे से बाहर है और इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है तथा ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

