
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर दिनांक 04/02/2026 को महिला अस्पताल अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जागरूकता शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को कैंसर के शुरुआती निदान के तरीके, कैंसर के करण, कैंसर के उपचार, नालसा गरीबी उन्मूलन योजना, 2015, ई-ट्रू कॉपी, महिला मुआवजा योजना-2020, पॉक्सो अधिनियम, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, दिनांक 02.01.26 से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्र लोक अदालत के लाभ आदि के विषय में जागरूक किया गया। शिविर में अधिकार मित्र भी उपस्थित रहे व अधिकार मित्रों द्वारा कैंसर के संबंध में जाकरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।शिविर का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया।

