
अल्मोड़ा। नगर में आगामी 6 और 7 नवंबर को खेल महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। बता दें कि उत्तराखंड राज्य के युवा विभिन्न क्षेत्रों में राज्य का नाम आगे बढ़ा रहे हैं और इसलिए राज्य के अलग-अलग जिलों में सरकार द्वारा कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित क्रई जाती हैं। इसी को लेकर अल्मोड़ा में न्याय पंचायत स्तरीय अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग की खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 6 और 7 नवंबर को होने वाला है। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में होगा। इसकी जानकारी प्रधानाचार्य एनएस बिष्ट द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया है कि आगामी नवंबर के महीने में 6 और 7 नवंबर को खेल महाकुंभ का आयोजन होगा।
