
कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठम्, डोल आश्रम अल्मोड़ा में आज दिनांक 23/07/2023 को दशदिवसीय सरल संस्कृत संभाषण शिविर का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक इंद्र मोहन, मुख्य वक्ता-संस्कृत भारती के प्रांत संघटन मंत्री गौरव शास्त्री , विशिष्ट अतिथि- खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट तथा कार्यक्रमाध्यक्ष- स्वामी गोपाल दास महाराज आदि के द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया।
मंच संचालन संजय भट्ट के द्वारा किया गया तथा मुरारी सारस्वत ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्कृत भारती के प्रांत प्रचारप्रमुख जगदीश जोशी ने प्रस्ताविक भाषण दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्कृत के बिना हम भारत को नहीं जान सकते हमें यदि भारतीयता को बचाना है तो संस्कृत भाषा का संरक्षण अत्यावश्यक है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हमें संस्कृत भाषा का प्रचार- प्रसार करना चाहिए तथा संस्कृत हमारी मूल है इस भाषा को हमें कभी भी नहीं भूलना चाहिए। वहीं संस्कृत भारती के प्रांत संघटन मंत्री गौरव शास्त्री ने कहा कि संस्कृत भाषा भारत की आत्मा है इसका संरक्षण बहुत ही आवश्यक है। इसी भाषा से विश्व का कल्याण हो सकता है और विश्व की कुरीतियों का नाश तथा विश्व में शांति इसी भाषा से हो सकती है। संजय भट्ट ने 9/7/2023 से 19/7/2023 तक दशदिवसीय सरल संस्कृत संभाषण शिविर में अध्यापन कार्य किया और शकल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठम्, डोल आश्रम, अल्मोड़ा, के प्रधानाचार्य विवेकानंद स्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन किया तथा अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में संस्कृत भारती के अल्मोड़ा जनपद अध्यक्ष निर्मल पंत , संस्कृत भारती के हल्द्वानी महानगर संयोजक कैलाश , भा. ज. पा. जिला मंत्री संजय डालाकोटी, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष लमगडा दिनेश ढैला , तथा विपुल सिंह जलाल, निति जोशी जी, भास्कर जोशी , कल्पना डालाकोटी , श्रीमान हेम चौबे आदि उपस्थिति रहें।

