Almora -: जल संस्थान ने चौहानपाटा कार्यालय में स्थापित किया कंट्रोल रूम, पानी की समस्या होने पर इस नंबर पर करें फोन

अल्मोड़ा| अल्मोड़ा में गर्मियों के दिनों में पानी की समस्या हर बार दिखती है| इसी को देखते हुए इससे निजात दिलाने के लिए जल संस्थान ने कमर कस ली है| पेयजल समस्या के निराकरण को विभाग ने चौहानपाटा कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है| आज से लोग पानी नहीं मिलने पर कंट्रोल रूम के नंबर 05962-231356 पर सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक शिकायत दर्ज कर सकते हैं| इसके लिए विभाग ने अधिकारियों के फोन नंबर भी सार्वजनिक कर दिए हैं| उपभोक्ता संबंधित क्षेत्र के एई और जेई से भी शिकायत कर सकते हैं| उपभोक्ताओं को पानी मिले इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं| पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर लोग सुझाव भी दे सकते हैं| नगरीय सीवर योजना संबंधी समस्या के निदान के लिए अंजलि पलड़िया 7055708714 नंबर पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं| हेडपंप की खराबी से संबंधित शिकायत अपर सहायक अभियंता तनुजा मेहता 7055708705 से संपर्क किया जा सकता है|
लोगों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है| जहां सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं|