
अल्मोड़ा| नगर में अगले महीने से इंटरसिटी बस (टैंपो ट्रैवलर) सेवा शुरू हो जाएगी| यह सेवा कलेक्ट्रेट विकास भवन, मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल आदि इलाकों में संचालित होगी| जिसके तहत टैपो ट्रैवलर खरीदने को जैम पोर्टल में प्रक्रिया शुरू कर दी है| इसे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी| बताते चलें कि पूर्व में कलेक्ट्रेट सहित तमाम महत्वपूर्ण कार्यालय अल्मोड़ा नगर के मध्य में स्थित थे| इसी काल कलेक्ट्रेट सहित सभी कार्यालय पांडे खोला स्थित नए भवन में शिफ्ट हुए हैं| अल्मोड़ा नगर में कलेक्ट्रेट की दूरी करीब 6-7 किमी है, वहां पहुंचने के लिए लोगों को आसानी से वाहन नहीं मिल रहे हैं| दूरदराज से आए लोगों को इससे तमाम परेशानियां हो रही है| स्थानीय व्यापारियों और आम लोग लंबे वक्त से कलेक्ट्रेट के लिए वाहन सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं| जिसको देखते हुए डीएम वंदना सिंह ने शहर के विभिन्न प्रमुख कार्यालयों के लिए इंटरसिटी बस सेवा की पहल शुरू की है| पहले चरण में प्रशासन एक 16 सीटर टैंपो ट्रैवलर खरीदने की तैयारी में है| बकायदा करीब 14 लाख रुपये नगरपालिका को अवमुक्त करा दिए गए हैं| जैम पोर्टल पर वाहन खरीदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है| टैंपो ट्रैवलर को अल्मोड़ा नगर में विकास भवन, कलेक्ट्रेट, मेडिकल कॉलेज, बेस अस्पताल आदि रूट पर चलाया जाएगा| बकायदा आरटीओ ने रूट सर्वे भी पूरा कर लिया है| पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी ने कहा कि जल्द से जल्द टैंपो ट्रैवलर खरीद लिया जाएगा|
