
अल्मोड़ा। आज दिनांक 21/09/2022 को विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर जगमोहन दीनदयाल ग्रामीण स्वरोजगार संस्था द्वारा विकास खंड लमगड़ा जिला अल्मोड़ा के ग्राम पंचायत बसगॉव एवम् छानाखरकोटा में वर्तमान सत्र जुलाई व अगस्त 2022 में पर्वतीय गांवों को हर्बल से जोड़ने के लिए विभिन्न गांव के किसानों द्वारा लगाए ग़ये फलदार वृक्षों व जड़ी बूटी पौधों का सस्था द्वारा निरीक्षण किया गया। गॉव-गॉव जाकर प्रत्येक किसान के पौधों का आंकलन किया गया।
निरीक्षण कार्यक्रम में सस्था की टीम द्वारा किसानों को पौधौ की पूरे मनोयोग से सुरक्षा करने को कहा साथ ही विभिन्न विभागों के सहयोग से संस्था के माध्यम से उपहार स्वरूप बहुमूल्य पौधौ के संरक्षण के बारे में किसानों को जानकारी दी गई जिससे हमारे इस अमूल्य जड़ी- बूटियों धरोहर एवम् पर्यावरण की रक्षा हो सके और प्रत्येक किसान को स्वरोजगार से जुड़ने की सलाह दी गई। निरीक्षण कार्यक्रम में संस्था के लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। सस्था के अध्यक्ष हरीश गहतोड़ी व कोषाध्यक्ष अरबिन्द बिष्ट एवं सदस्य गोबिन्द सिंह बिष्ट व संस्था के अन्य सदस्यों तथा किसानों द्वार प्रतिभाग किया गया।

