Almora -: महंगाई की मार, पहले तेल फिर दूध अब सब्जियां भी महंगी, जानिए सब्जियों के दाम

अल्मोड़ा| महंगाई थमने का नाम नहीं ले रही है| महंगाई की मार से आम जनता परेशान है| पेट्रोल-डीजल और दूध के दाम बढ़ने से आम जनता पर इसका असर देखने को मिल रहा है| बीते 1 सप्ताह में सब्जियों के दाम भी 5 से 10 रुपये तक बढ़ गए हैं| अल्मोड़ा में सभी प्रकार की सब्जियों के दामों में 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है| प्याज और टमाटर का उपयोग सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है लेकिन पिछले 1 सप्ताह से प्याज और टमाटर के भी भाव बढ़ने से खाने से इसका स्वाद भी गायब होने लगा है| बताते चलें कि जो टमाटर एक हफ्ते पहले ₹30 किलो था अब वह ₹45 पर पहुंच गया है| आलू की बात करें तो आलू 20 से 25 रुपये किलो बिक रहा है| सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि डीजल पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के साथ ही हल्द्वानी मंडी से भी सब्जियों के दाम में इजाफा होने से यहां भी दामों में बढ़ोतरी हुई है| सभी प्रकार की सब्जियों के भाव बढ़ने से अधिकांश व्यक्ति इन्हें खरीदने से बच रहे हैं|
आइए देखते हैं सब्जियों के दाम-:
प्याज -: 40 रुपये किलो,
टमाटर -: 40
आलू -: 15
मटर -: 50
बैगन -: 60
करेला -: 80
पत्ता गोभी -: 20
फूल गोभी -: 40
शिमला मिर्च – 60
बिन -: 65
लौकी -: 40 रुपए किलो बिक रहें है|