अल्मोड़ा:- द्याप्तोंकि दुणी में’ यात्रावृतांत संग्रह का लोकार्पण….. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा, कुमाउनी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति प्रचार समिति और ‘पहरू’ मासिक पत्रिका के सुनारीनौला स्थित कार्यालय में शिक्षक डॉ० पवनेश ठकुराठी के कुमाउनी यात्रावृतांत संग्रह ‘द्याप्तोंकि दुणी में’ का पहरू संपादक डॉ० हयात सिंह रावत ने लोकार्पण किया।
लोकार्पण करते हुए डॉ० हयात सिंह रावत ने कहा कि डॉ० पवनेश कुमाउनी साहित्य की नई विधाओं में निरंतर लेखन कर रहे हैं। ‘द्याप्तोंकि दुणी में’ कुमाउनी का पहला मौलिक यात्रावृतांत संग्रह है। इसलिए इसका कुमाउनी साहित्य में अत्यधिक महत्व है।


लेखक डॉ० पवनेश ठकुराठी ने कहा कि ‘द्याप्तोंकि दुणी में’ पुस्तक में कुल 7 यात्रावृतांत संगृहीत हैं। इस यात्रावृतांत संग्रह में उत्तराखण्ड के धार्मिक स्थलों और गावों की यात्रा का वर्णन है। पुस्तक देवताओं की दुनिया की सैर कराने में सक्षम है।
लोकार्पण कार्यक्रम में पहरू उप संपादक ललित तुलेरा, शशि शेखर जोशी, माया रावत, चंदन पांडे, महेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।