अल्मोड़ा :- जिला पदाधिकारी बैठक के साथ 2 दिवसीय भाजपा जिला कार्यसमिति का शुभारंभ, पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा| बीते दिवस जिला पदाधिकारी बैठक विधानसभा सोमेश्वर के सोमेश्वर मंडल के कौसानी के होटल भगवती पैलैस में हुई| जिसमें जिले के नवनियुक्त जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया|
बैठक में जिलाप्रभारी प्रदीप बिष्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजय का मार्गदर्शन दर्शन सभी पदाधिकारीयों को मिला। बैठक की शुरुआत जिलाप्रभारी प्रदीप बिष्ट व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित कर की.
जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने जिलाप्रभारी प्रदीप बिष्ट को पुष्पगुच्छ देकर व बदरीदत्त पाण्डेय के द्वारा लिखित कुमाऊँ का इतिहास देकर सम्मानित किया। प्रथम सत्र में सोशल मिडिया व इनफोरमिशन टैक्नोलिजी (I .T) पर आई.टी के जिला संयोजक गोविन्द मटेला ने विस्तार से बताया व जिला उपाध्यक्ष आनन्द डंगवाल जोशीमठ आपदा में प्रभावित परिवारों को सरकार के माध्यम से राहत पहुंचाने का काम व भविष्य में आर्थिक स्थिति में सुधार पर चर्चा, जिलामंत्री संजय डालाकोटी ने राजनीतिक प्रस्ताव चर्चा पर बोलते हुये माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड् 2024 तक कार्यकाल बढ़ने पर बधाई दी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा की|
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा वर्तमान में किए जा रहे कार्य के बारे में चर्चा की| सीएम धामी को कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों द्वारा उनके कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।
जिला मंत्री देवाशीष नेगी द्वारा ज़ी -20 पर चर्चा की गई| प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुये मंडलो के कार्यसमिति , बूथ सशक्तिकरण पन्ना प्रमुख एवं तथा पन्ना समितियों तक संगठन के कार्य करने के लिए 11 फरवरी से 15 अप्रैल तक के कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की|


बैठक में जिला उपाध्यक्ष आनंद डंगवाल, प्रकाश भाट, मीनावाड़ा दीनदयाल बीना नयाल जिला महामंत्री ललित मोहन दोसाद , धर्मेंद्र बिष्ट, जिला मंत्री संजय डालाकोटी, महेश बिष्ट, वंदना आर्य, देवाशीष नेगी, गोपाल बिष्ट, दीपक कन्नू शाह, जिला कोषाध्यक्ष मनोज, वर्मा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, आईटी के संयोजक गोविंद मटेला, सहसंयोजक गोपाल मेहरा, सोशल मीडिया सह प्रभारी निखिल टम्टा, नगर मंडल अध्यक्ष अमित शाह मोनू, प्रेम लटवाल, लीला बोरा, संजय बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, कुंदन नगरकोटी ,जगदीश प्रसाद, मंगल रावत, खीम सिंह बिष्ट, वीरेंद्र चीलवाल, भूपाल परिहार , प्रदीप नगरकोटी व मंडल प्रभारी हवालबाग जगदीश तिवारी, ग्रामीण मंडल के प्रभारी इन्दर डसीला, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्र जोशी , किसान मोर्चा के अध्यक्ष खड़़क सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राजा खान, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार ,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष पूरननाथ गोस्वामी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीला बोरा तथा व्यवस्था में महेश नयाल, जगत भट्ट राजू कैडा़, गोपाल मेहरा , सुंदर राणा, दिलीप रौतेला, लोकेश कालाकोटी, मनीष बिष्ट तथा मेहमानों के स्वागत के लिए महिला मोर्चा की अन्य कार्यकर्ता मौजूद थी|
आज जिला कार्यसमिति की बैठक होगी| जिसमें जिला पदाधिकारी व जिला कार्यकारिणी के सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थाई आमंत्रित सदस्य, सभी मंडलों के अध्यक्ष, सभी मोर्चा के अध्यक्ष तथा प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य सभी मोर्चा के पदाधिकारी भाग लेंगे।