अल्मोड़ा:- मजखाली अल्मोड़ा हाईवे पर सड़क हादसे में गरगूठ के एक युवक की मौत, दूसरा गम्भीर रूप से घायल

अल्मोड़ा। बीते शुक्रवार 22 अप्रैल 2022 को बाइक संख्या यूके 07 डब्लू 1067 से रानीखेत आए गरगूठ अल्मोड़ा निवासी दो युवकों का मजखाली अल्मोड़ा हाईवे के पास भयंकर एक्सीडेंट हो गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई है तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां पर डॉ ने मुकेश बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। गरगूठ निवासी मुकेश बिष्ट पुत्र उमेश सिंह बिष्ट उम्र 26 वर्ष तथा उसका दोस्त गौरव बिष्ट पुत्र बलवंत सिंह बिष्ट की बाइक पैराफिट से जा भिड़ी जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जब दोनों को अस्पताल ले जाया गया तो वहां पर मुकेश बिष्ट को मृत घोषित कर दिया गया। तथा गौरव बिष्ट की हालत अभी भी काफी नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर द्वारसो के पूर्व प्रधान गोकुल सिंह राणा, दीपक तिवारी ,संजय दांगी आदि मौके पर पहुंच गए और उन्होंने इस घटना के बारे में राजस्व उपनिरीक्षक नितिन गिरवान व सुरेंद्र सिंह बिष्ट को बताया।