
अल्मोड़ा| जिले में लावारिस कुत्ते और बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है| 9 महीने में जिला अस्पताल में कुत्ते, बंदर और बिल्ली के काटने के कुल 1339 मामले आ चुके हैं| जानवरों के खौफ से बच्चों का अकेले स्कूल जाना भी मुश्किल हो रहा है|
नगर के धारानौला, खोल्टा, खत्याड़ी, राजपुरा, कर्नाटक खोला, पांडेखोला, ढूंगाधारा, पूर्वी और पश्चिमी पोखरखाली समेत हर गली में लावारिस कुत्ते और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है| वही बंदरों के आतंक के चलते जिले में खेती से किसानों का मोहभंग होता जा रहा है|
जनवरी 2023 से अब तक 1339 लोग बंदर, लावारिस कुत्ते और बिल्ली के हमलों में घायल हुए हैं|
बता दें, जनवरी में 100, फरवरी में 113, मार्च में 132, अप्रैल में 144, मई में 168, जून में 102, जुलाई में 107, अगस्त में 103, सितंबर में 101, अक्टूबर में 108, नवंबर में 111, दिसंबर में 50 ऐसे मामले सामने आए हैं|

