अल्मोड़ा -: कुत्ता पालने वालों के लिए जरूरी सूचना, कर लें ये काम वरना देना पड़ेगा जुर्माना

अल्मोड़ा| जिला मुख्यालय में कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस की अनिवार्यता की योजना के तहत बीते 6 साल में 603 लोगों ने नगर पालिका से कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस बनाया है|
वहीं नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने भी लोगों से लाइसेंस बनाने की अपील की है|


नगरपालिका के ईओ भरत त्रिपाठी के अनुसार, लाइसेंस न बनने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माने का प्रावधान है| लाइसेंस की अवधि 1 वर्ष तक तय की गई है| इसके बाद इसे रिन्यू कराना होगा| उन्होंने संबंधित लोगों से लाइसेंस बनाने की अपील की है|