अल्मोड़ा:- सड़क किनारे हो रहा था अवैध खनन……..प्रशासन ने करी यह कार्यवाही

अल्मोड़ा। जिले के सल्ट में सड़क के किनारे खनन किया जा रहा था जिसे प्रशासन ने रुकवा दिया है। बता दें कि रामनगर देघाट स्टेट हाईवे मार्ग पर जालीखान के पास सड़क किनारे खनन के कार्य को प्रशासन ने रुकवाया। प्रशासन को लोगों के द्वारा अवैध खनन की शिकायत मिली थी।

कांग्रेस ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव घनानंद शर्मा के अनुसार सड़क के किनारे क्षतिग्रस्त दीवार का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है और निर्माण की जिम्मेदारी एक ठेकेदार ने ली है। ठेकेदार की ओर से सड़क किनारे चट्टान को तोड़कर पत्थर निकाले जा रहे थे जिससे चट्टान कमजोर पड़ने लगी है और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। जिस स्थान से पत्थर निकाला जा रहा था वहां चट्टान के दरकने का खतरा बना रहता है। इस मामले में कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर खनन कार्य पर रोक लगा दी।