
अल्मोड़ा| जिले में उद्यान विभाग किसानों को ब्याज की एएलआर प्रजाति के 14 लाख पौधे उपलब्ध कराएगा| 60 रुपये में किसानों को प्याज की 1000 पौधे मिलेगें|
बता दें, जिले में 79 हजार 8 सौ से अधिक किसान 289 हेक्टेयर में प्याज की खेती करते हैं|
जिले के ताकुला, हवालबाग, लमगड़ा, भैंसियाछाना, भिकियासैंण, चौखुटिया, धौलादेवी, द्वाराहाट, सल्ट, ताड़ीखेत विकासखंडों के सैनौली, दाड़िमी, नौगांव, कुंज, आरा, बिनौला, बरम, थामथोली, मझाऊ, बाराकोट समेत कई गांवों में किसान प्याज की खेती करते हैं| बाजार में 1000 पौध 100 से 150 रुपए में मिलते हैं|
वहीं जिले में एकमात्र कोल्ड स्टोर 12 साल से भी अधिक समय से बंद है| ऐसे में प्याज के भंडारण की कोई व्यवस्था नहीं है| इससे किसान प्याज को कम दामों में बेचने के लिए मजबूर है|
मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा के अनुसार, किसान सचल डाल केदो से प्याज की पोध प्राप्त कर सकते हैं| किसानों की आजीविका बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं|
