अल्मोड़ा:- जिले में तीन दिनों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट….. जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश

अल्मोड़ा। जिले में अगामी 3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बता दे कि उत्तराखंड राज्य में मानसून ने दस्तक दे दी है और ऐसे में कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। अल्मोड़ा जिले में भी तीन दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है जिसके बाद प्रशासन तैयारी में जुट चुका है और डीएम विनीत तोमर ने भी अगले तीन दिन अलर्ट रहने के निर्देश सभी अधिकारियों को दे दिए हैं।

डीएम के अनुसार 2 से 4 जून के बीच मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जिले के कुछ स्थानों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और ऐसे में सभी विभागों के अधिकारियों को सजक रहने के निर्देश दिए हैं तथा आपात स्थिति का सामना करने हेतु सजक रहने के निर्देश भी अधिकारियों को दे दिए गए हैं और आपदा की स्थिति के लिए 005962-237874, 7900433294 नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। बता दे कि आज सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे मगर उमस भी काफी अधिक रही। आपदा कंट्रोल के अनुसार नगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।