
अल्मोड़ा। जिले में गर्मी ने बीते शुक्रवार को सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि जिले में 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि अधिकतम तापमान में केवल एक दिन में ही दर्ज की गई और तेज धूप के कारण सड़कों पर लोगों का आना-जाना भी कम रहा।
आसमान से मानो आग बरस रही हो और गर्म हवाओं के कारण जिले का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। तापमान में केवल एक दिन के अंतर्गत ही 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते बृहस्पतिवार को जहां एक तरफ जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं शुक्रवार को 5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है और अप्रैल के अंतिम दिनों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। लोगों को गर्मी के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जल स्रोत सूख रहे हैं तथा लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा है। वही ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी गर्मी के चलते बढ़ने लगी है।

