Almora -: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला में ‘हरेला पर्व’ का समापन, हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

अल्मोड़ा| राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार मानिला अल्मोड़ा में ‘हरेला पर्व’ (16 से 23 जुलाई 2023) के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ.शेफाली सक्सेना द्वारा की गई । कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए दिनांक 17 जुलाई 2023 को ‘हरेला पर्व’ के उपलक्ष्य में ‘ हरेला प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। प्रतियोगिता के अंतर्गत स्वयंसेवियों द्वारा अपने घर पर लगाए गए हरेले के साथ परिवारजनों की फोटो एनएसएस व्हाट्सएप ग्रुप में भेजी गई।अच्छी फोटो भेजने वाले स्वयंसेवियों की सराहना की गई।
दिनांक 18 जुलाई 2023 को महाविद्यालय परिवार व स्वयंसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर/ प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों बुरांश, काफल, मोरपंखी, सुरई आदि का रोपण किया गया। दिनांक 22 जुलाई 2023 को ‘ पर्यावरण संरक्षण’ पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के स्वयंसेवियों के अतिरिक्त समस्त छात्र-छात्राओं ने अधिकाधिक संख्या में प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ.गार्गी लोहनी ने प्रतिभागी स्वयंसेवियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस प्रकार ‘हरेला पर्व’ (दिनांक 16 से 23 जुलाई 2023)का सोल्लास समापन हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी गण एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे।