अल्मोड़ा :- हवालबाग मंडल के नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा रहे मौजूद

अल्मोड़ा। आज कोसी में भारतीय जनता पार्टी हवालबाग मंडल के नवनियुक्त मण्डल पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अल्मोड़ा कैलाश शर्मा ने सभी मण्डल पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और पूरी क्षमता के साथ मण्डल के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के द्वारा चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मंडल के अध्यक्ष संजय बिष्ट, मंडल प्रभारी जगदीश तिवारी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा लीला बोरा , जिला उपाध्यक्ष आनंद डंगवाल, गोकुल मेहता , जिला पंचायत सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट , पूरन मुस्यूनी ,रामसिंह रावत , सुरेन्द्र मेहता , सूरज सलाल, चन्दन बहुगुणा , नंदन उपाध्याय, मनोज उपाध्याय, प्रकाश बिष्ट , बालम मेहता सहित अनेक ग्राम सभाओ के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं मण्डल के पूर्व पदाधिकारी एवं वर्तमान कार्यकारिणी से सभी पदाधिकारी एवं मंंडल प्रत्येक ग्राम-सभा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।