Almora -: शासन ने बढ़ाया सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल, पढ़े पूरी खबर

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट का कार्यकाल स्थाई कुलपति की नियुक्ति तक बढ़ाया गया है| इस बाबत राजभवन ने पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की है।


राजभवन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट को अस्थायी रूप से कार्यभार सौंपा गया था, जिसका छह माह का कार्यकाल 4 जून 2023 को संपन्न हो गया है| नियमित कुलपति के चयन की प्रक्रिया शासन स्तर पर गतिमान है| अतः उक्त स्थिति के दृष्टिगत विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 की धारा 10 उपधारा सात के अंतर्गत दिनांक 5 जून 2023 से छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति, जो भी पहले हो तक प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट का कार्यकाल विस्तारित किया जाता है|