अल्मोड़ा| अब अल्मोड़ा वासियों के लिए घर बैठे शिकायत करने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी| जिसके तहत लोग घर बैठे अपनी और क्षेत्र की समस्याओं की शिकायत दर्ज कर सकेंगे|
पालिका प्रशासन ने यह दावा किया है कि शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर इसका निस्तारण होगा| इसके लिए जल्द ही टोल फ्री नंबर भी जारी हो जाएगा|
नगर पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी के अनुसार, पालिका की परिधि में जल्द ही यह सुविधा लागू होगी| इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है| शिकायतों को दर्ज करने और इनके हल के लिए शिकायत निस्तारण सेल का गठन किया जाएगा| जो संबंधित क्षेत्र के कर्मचारियों के शिकायतों की सूचना देंगे| 24 घंटे के भीतर इन शिकायतों के निस्तारण को संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय होगी| इसमें स्ट्रीट लाइट, कूड़ा, गंदगी, नालियां चोक संबंधित शिकायतें दर्ज होंगी|