
आज दिनांक 13अक्टूबर2023को कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के अल्मोड़ा आगमन पर महिला कांग्रेस द्वारा होटल मिलम इन में एक आम सभा की गई। जिसमें कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में बार एसोसिएशन अल्मोड़ा की उपाध्यक्ष भावना जोशी को फ़ूल माला व अंगवस्त्र पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सरकार की बेरुखी से जो स्थिति उत्पन्न हुई है वह काफी चिंताजनक है और पिछले 1 वर्ष से महिला कांग्रेस विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्षरत है।महंगाई चरम पर है और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है इसके अलावा महिला अपराध भी लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत एक साल में महिलाओं से दुष्कर्म के 1196 मामले सामने आए हैं और अपहरण तथा हत्या के मामलों की संख्या 2024 हो गई है इस तरह उन्होंने प्रदेश सरकार की बेरुखी से नाराजगी जताई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के अल्मोड़ा विधानसभा विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, जिला अध्यक्ष गुड्डू भोज, नगर अध्यक्ष दीपा बिष्ट , महिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, राधा तिवारी, लता तिवारी ,जया जोशी, सोमेश्वर विधानसभा के राजेन्द्र बाराकोटी,
पीताम्बर पाण्डेय त्रिलोचन जोशी मनोज सनवाल रजनी टम्टा हेमा तिवारी हेमा काण्डपाल आदि उपस्थित रहे। संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रीती बिष्ट ने किया।
इसके अलावा महिला समिति अल्मोड़ा की अध्यक्ष तारा पंत उपाध्यक्ष ,भावना जोशी सचिव, मंजू पंत ,निर्मला पंत आदि उपस्थित रहे।
