अल्मोड़ा:- पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत का देवस्थल धाम पहुंचने पर किया गया स्वागत…..पर्यावरण को संतुलित करने के लिए साइंस पार्क में किया गया पौधारोपण

अल्मोड़ा। दिनांक 11.9.2024 को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत द्वारा आज देवस्थल धाम पहुंचने पर स्याहीदेवी मंडल व हवालबाग मंडल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने देवाधीदेव महादेव की पूजा अर्चना करने के पश्चात “एक पेड़ मां के नाम”अभियान में शिरकत की,उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हर किसी कार्यकर्ता को इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए तथा लगाए गए पौधों का रखरखाव भी हो इसकी चिंता हर किसी को करने की आवश्यकता है। प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम जो हमारे पार्टी द्वारा दिया है जिसमें प्रत्येक मंडल में हजारों कार्यकर्ता हर बूथ में पेड़ लगाकर असंतुलित पर्यावरण को संतुलित करने में सहायक होगें जिससे आने वाले समय में स्वच्छ पर्यावरण ही नहीं अपितु जीवनदायनी नदियों व जल स्रोतों पानी का जल स्तर बढ़ने में भी कारगर होगा और लगाए गए पेड़ अपनी मातृशक्ति को समर्पित पौधे की देखरेख करने के लिए प्रेरित होंगे। दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत ने कहा हमारे प्रदेश में प्राकृतिक आपदाएं लगातार आ रही हैं। जैसे भूस्खलन अत्यधिक गर्मी तथा आपदाएं आ रही हैं उसका एक बहुत बड़ा कारण पेड़ पौधे का ना होना भी है। हम सबको इस पुनीत कार्य में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने मंडल स्याहीदेवी के चौरा इंटर कॉलेज में तथा हवालबाग मंडल के स्यालीधार के पास साइंस पार्क में पौध रोपण कर सभी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।साथ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ,भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, दर्जा राज्य मंत्री कैलाश पंत ललित लटवाल,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, महेश नयाल, देवेंद्र नयाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी, हवालबाग के मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट स्याहीदेवी मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र चीलवाल, नंदन सिंह ,आनंद नेगी, प्रकाश आर्य, गणेश जलाल, अर्जुन बिष्ट, हेम जोशी, देवेंद्र मेहरा, इंदिरा राणा ग्राम पंचायत रैलाकोट के साइंस पार्क में दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।