
अल्मोड़ा। पहली बार मेडिकल कॉलेज में 84 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कूल्हे और पैर की हड्डी का चिकित्सकों द्वारा जटिल ऑपरेशन किया गया है। बता दें कि इस उम्र में अन्य बीमारियों से जूझ रही महिला को बेहोश करना काफी कठिन था और डॉक्टर के लिए यह काफी चुनौती पूर्ण भी था मगर इस चुनौती के बीच में डॉक्टरों ने सफल ऑपरेशन किया है।
नगर निवासी हंसा देवी उम्र 84 वर्ष की बीते दिनों घर पर पैर फिसलने से कूल्हे और पैर की हड्डी टूट गई जिसके बाद परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचा मगर वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जिसके बाद परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए। चिकित्सकों के अनुसार महिला पहले से ही उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारी से ग्रसित थी जिसे ऑपरेशन के लिए उन्हें बेहोश करना काफी चुनौती पूर्ण था। प्रोफेसर एसएस भंडारी निश्चेतक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर आदित्य कुमार चौहान, डॉक्टर कौशल पांडे, डॉक्टर संपूर्णनन, डॉक्टर अतुल और टीम ने इस चुनौती पूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। बता दे की 2 घंटे तक चिकित्सकों ने महिला का ऑपरेशन किया और सफलता हासिल की।

