
अल्मोड़ा। नगर में नाबालिक के स्कूटी चलाने पर पुलिस द्वारा हजारों रुपयों का चालान काटा गया है। बता दें कि इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत के नेतृत्व में अल्मोड़ा नगर में टैक्सी स्टैंड के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान टीम को एक तेज रफ्तार स्कूटी आते दिखी जिसे टीम ने रोक लिया। स्कूटी रोकने पर टीम ने देखा कि 14 वर्षीय किशोर बिना हेलमेट के स्कूटी चला रहा है तभी पुलिस ने स्कूटी सीज कर दी और मौके पर किशोर के पिता को बुलाया। जिसके बाद किशोर के पिता का ₹25000 का चालान काट दिया गया और साथ में उन्हें जरूरी दिशा- निर्देश भी दिए गए।
पुलिस का कहना है, कि आजकल नाबालिग किशोर और किशोरियां स्कूटी, कार और अन्य वाहन चला रहे हैं जिससे सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। नाबालिक किशोर या किशोरियों के वाहन चलाने पर उनसे पुलिस द्वारा चालान वसूला जा रहा है ताकि आगे से वे लोग ऐसा ना करें। साथ में पुलिस ने यह भी कहा कि यदि अभिभावक अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए देते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

