
अल्मोड़ा। जिले में इन दिनों आग लगने की घटनाएं काफी अधिक मात्रा में सामने आ रही है। बता दें कि प्रसिद्ध दूनागिरी के जंगल में भी आग लगने की खबर सामने आ रही है। आग लगने के दौरान वहां पर लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया मगर फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाई और जंगल अभी भी आग की आगोश में है मगर फिर भी आग बुझाने के लिए प्रयास नहीं हो पा रहे हैं।
मंगलवार को दूनागिरी मंदिर के पास विजयपुर वन पंचायत में बांस के जंगल में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते एक हेक्टेयर से अधिक जंगल आज की चपेट में आ गया। पूरा दिन जंगल जलता रहा लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया मगर फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिली और देर शाम तक जंगल जलता रहा। इस घटना से लाखों की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है तथा वन्य जीवों पर भी संकट मंडरा रहा है।

