

विद्यालयी शिक्षा में शैक्षिक सत्र -2026-27 नवप्रवेशी छात्र – छात्राओं का स्वागतोत्सव (प्रवेशोत्सव) एवं छात्र- अभिभावक- शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय – बासोट(भिकियासैंण) में बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। प्रवेशोत्सव का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों रीता देवी, ज्योति देवी, सरोज वर्मा,प्रम प्रकाश, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस.गिरी जी द्वारा ज्ञान की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों गायत्री, भूमिका, अक्षिता, दीपिका, जानकी द्वारा सरस्वती वंदना व गौरव चन्द्र, लव भण्डारी, नितिन,मानस,योगेश,आरुष द्वारा अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.एस.गिरी जी द्वारा सभी मंचस्थ अतिथियों, अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रेवेशोत्सव व सरकार द्वारा सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। सभी से सरकारी विद्यालयों में अपने पाल्यों को पढ़ाने का निवेदन किया। इसके उपरांत नव प्रवेशी बच्चों कक्षा – 1 में लव भण्डारी, गौरव चन्द्र व जयेश, कक्षा – 4 में नयन,योगेश व कक्षा-5 में दक्ष गोस्वामी ने प्रवेश लिया। इन सभी बच्चों का विद्यालय परिवार द्वारा फूलमालाओं से भव्य स्वागत करने के साथ ही इन सभी नव प्रवेशी बच्चों की सैल्फी भी खिचायी गयी। सभी बच्चों को मध्यांतर में विशेष भोज पूड़ी, आलू,चने की सब्जी,खीर व फल में केले वितरित किये गये। मंचस्थ अतिथि रीता देवी, ज्योति देवी, सरोज वर्मा, रामदत्त उप्रेती, विद्यालय के शिक्षक ज्योति गोस्वामी ,ताजदार अंसारी, कृपाल सिंह शीला द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी। विद्यालय के सभी बच्चों द्वारा नव प्रवेशी बच्चों कि स्वागत किया गया। प्रवेशोत्सव के उपरांत विद्यालय प्रबन्धन समिति की नयी कार्यकारिणी का विधिवत गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रीता देवी को विद्यालय प्रबन्धन समिति का अध्यक्ष व वीना देवी को उपाध्यक्ष चयनित किया गया। इस अवसर पर दृष्टि, दीपिका, मोहित,हर्षित, करन,नवीन,गणेश,आर्यन, आदित्य की सक्रिय प्रतिभागिता रही। इस अवसर पर अभिभावक रीना देवी,आभा देवी,ज्योति देवी, सविता देवी,सन्तोषी देवी आदि की सक्रिय उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीता देवी व संचालन कृपाल सिंह द्वारा किया गया।

