
अल्मोड़ा। जिले के सल्ट में बीते दो दिनों से बिजली गुल है जिसके कारण पेयजल संकट भी गहरा गया है। ऊर्जा निगम 48 घंटे के बाद भी फाल्ट नहीं ढूंढ पाया है जिसके कारण 20000 से अधिक लोगों को ठंड में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने से पेयजल का भी संकट है और शशिखाल पंपिंग तो पूरी तरह ठप पड़ गई है।
बता दे कि बारिश का असर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है शुक्रवार की रात को कई जगह बिजली लाइन में पेड़ गिर गए जिसके कारण फाल्ट आ गया और 100 से अधिक गांवो में बिजली चली गई। शनिवार के दिन भी निगम के कर्मचारी फॉल्ट तलाशने में जुटे रहे और आज रविवार को भी यही सिलसिला जारी है मगर फाल्ट नहीं मिल पा रहा है जिस कारण लोग अंधेरे में रात बिताने के लिए मजबूर हैं और अब इलेक्ट्रिक बल्ब भी काम नहीं कर रहे हैं तथा शशिखाल पंपिंग योजना से पानी लिफ्ट न होने के कारण क्षेत्र में जलापूर्ति भी ठप हो चुकी है।

