
अल्मोड़ा| आज सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो चुके हैं| सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर में चहल-पहल के साथ मतदान हुआ| अब मतगणना के बाद चुनाव परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं|
अध्यक्ष पद पर टाइगर ग्रुप के प्रत्याशी राहुल सिंह धामी को विजय प्राप्त हुई है| जबकि उपाध्यक्ष पद पर युवम वोहरा निर्वाचित हुए हैं|
छात्र उपाध्यक्ष पद पर दीक्षा सुयाल ने जीत हासिल की है|
सचिन पद पर अक्षत जोशी ने जीत दर्ज की है|
संयुक्त सचिव पद पर गौरव सिंह सतवाल ने जीत दर्ज की है|
कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु रावत की जीत हुई है|
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर वरुण कपकोटी ने दिए दर्ज की है|
