अल्मोड़ा:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में किया गया बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन….. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। आज दिनांक 9 नवंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अल्मोड़ा के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया।

विगत दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधानसभा में महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी की गई थी इससे नाराज होकर महिलाओं ने आज उनका पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने कहा कि नीतीश कुमार ने ऐसा कहकर देश की महिलाओं का घोर अपमान किया है और मुख्यमंत्री को अपने इस बयान के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए और तत्काल अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति का बहुत ही ऊंचा स्थान है लेकिन उन्होंने महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी कर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है इसके लिए महिला मोर्चा इसे कतई भी बर्दाश्त नहीं करेगी ।


इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, जिला महामंत्री रेखा आर्य, बीना नयाल, मीना नेगी, नेहा उप्रेती, इंदिरा बिष्ट ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट ,नगर अध्यक्ष अमित शाह, नगर महामंत्री मनोज जोशी ,महेश नयाल, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, अजय वर्मा ,कृष्ण बहादुर, विनीत बिष्ट, देवेंद्र सत्यपाल ,आनंद कनवाल, दिशांत पवार ,संजय बिष्ट, मनीष बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, पंकज जोशी ,रोहित भोज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।