
अल्मोड़ा| आज प्रथम नवरात्र का दिन है| इस उपलक्ष्य पर मां दुर्गा की आराधना करते हुए जगत कल्याण और विश्व शांति की भावना के साथ लोगों ने मिल-जुलकर माँ देवी की स्तुति की| सर्वप्रथम प्रातः काल पूजा अर्चना कर बड़े हर्षोल्लास के साथ शोभा यात्रा निकाली गई| जिसमें बड़ी संख्या में दूंगाधारा मोहल्ला और आसपास के क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों और स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया|
कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा एवं विकास समिति ढूंगाधारा के संयुक्त प्रयासों से आयोजित दुर्गा महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा निकालकर किया गया|
रामलीला मैदान ढुंगाधारा से प्रातः 7:00 बजे से प्रारंभ होकर बल्ढौली, पूर्वी पोखरखली, ओम अपार्टमेंट के मार्ग से किसी बलेश्वर मंदिर और रामलीला मैदान ढूंगाधारा में कलश स्थापना की गई| गणेश पूजा, देवी स्थापन पूजा अर्चना करके मां देवी की प्राण प्रतिष्ठा की गई|
इस दौरान पंडित भुवन चंद्र त्रिपाठी द्वारा सभी मंगल कार्य, विधि-विधान से संपन्न किए गए|
समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि दुर्गा महोत्सव के दौरान मां देवी की पूजा अर्चना, महा आरती के साथ-साथ सांयकालीन संध्या में भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, संस्कृति कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं| इच्छुक प्रतिभागी इस आयोजन में शामिल होकर प्रतिभाग कर सकते हैं |
कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट ने इस शुभ अवसर पर सभी स्थानीय निवासियों, प्रबुद्ध जनता, श्रद्धालु, भक्तों से निवेदन किया गया कि अधिक से अधिक संख्या में इस महा आयोजन में पहुंचकर अपना योगदान दें और मां देवी का आशीर्वाद ग्रहण करें|
