
अल्मोड़ा। आज दिनांक 9 अक्टूबर 2022 को रविवार के दिन दन्या थाना में एक व्यक्ति द्वारा अपनी बेटी की गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाई गई। व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पुत्री ससुराल वालों से नाराज होकर कहीं चली गई है और ऐसे में उन्हें डर है कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए। इस मामले को गंभीरता से देखते हुए एसएसपी प्रदीप राय द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर सीईओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष को टीम गठित कर गुमशुदा महिला को बरामद करने हेतु निर्देश दिए गए।
जिसके बाद अल्मोड़ा के सीओ विमल प्रसाद के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार द्वारा दो टीमों का गठन किया गया और महिला की खोजबीन शुरू कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी इकट्ठा की।जब आसपास के लोगों से कुछ भी पता नहीं चल पाया तो पुलिस ने धौलादेवी के जंगलों में कांबिंग करते हुए महिला को खोजना शुरू किया और कांबिंग के 2 से 3 घंटे बाद पुलिस ने गुमशुदा महिला को धौलादेवी के जंगल से सकुशल बरामद कर पिता को सुपुर्द किया।

