Almora- मानसून के चलते गल्ला विक्रेताओ ने दी राशन न बांटने की चेतावनी…… पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में सस्ता गल्ला विक्रेताओ ने ज्ञापन सौंपते हुए मांगों का निराकरण ना होने पर मानसून सीजन में राशन ना बाटने की चेतावनी दी है। बता दें कि ऑफलाइन खाद्यान्न वितरण की सूची मांगने के विरोध में सस्ता गल्ला विक्रेताओ ने जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और कहा है कि जल्द ही अन्य लंबित मांगे भी पूरी की जाए। इसके साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि यदि शिकायतों का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सस्ता- गल्ला विक्रेताओ ने बीते बुधवार को ज्ञापन सौंपा और कहा कि सरकार नए- नए नियम निकालकर सस्ता- गल्ला विक्रेताओं का उत्पीड़न कर रही है। विक्रेताओं से ऑफलाइन बांटी गई खाद्यान्न की मांगी गई सूची का उन्होंने विरोध किया और लंबित बिलों का 100 फ़ीसदी भुगतान करने, डोर टू डोर योजना को समाप्त करने व विक्रेताओं को नेट सुविधा का खर्च उपलब्ध कराने समेत दाल का लाभांश 10 फ़ीसदी करने व विक्रेताओं को मानदेय देने की मांग उठाई और कहा कि यदि सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो वह खाद्य वितरण पूरी तरह ठप करके आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।